नवीनतम

देश भक्ति

सुबह से देश भक्ति गाने सुन रहा हूँ, लगता हैं आज स्वतंत्रता दिवस हैं
आज बेसुरे गाने सुनने वाला भी इन्हें सुनने को विवश हैं।
पर ये समझ नहीं आता की आज ही हमें देश क्यों याद आता है
सही कहा ,की बाकी दिन हमें देश के बारे मैं सोचने का वक्त ही नहीं मिल पाता हें।
अपने भी कई काम हैं ,देश की कोन सोचेगा
और भाई! जो होना हैं होकर रहेगा उसे कोन रोकेगा।
बस कुछ नहीं होगा अगर हम सब ये ही सोच लेंगे
ऐसे तो भ्रष्टाचारी देश को नोच देंगे।
जुर्म करने वाला कभी मजबूत नहीं होता ये बात याद रखना
बस अब हथियार उठाओ और बंद करो ये जुर्म सहना।

कोई टिप्पणी नहीं