कंप्यूटर के शक्ति श्रोत को प्रयोगशाला में प्रयोग करना
एक परिवर्तक शक्ति श्रोत हर प्रयोगशाला का हिस्सा होता है। पर अधिक छमता का परिवर्तक शक्ति श्रोत बहुत महंगा होता है। आज का ये लेख हमें एक अच्छी छमता का विभिन्न विभव मान का शक्ति श्रोत बनाने के बारे में है।
हम आज एक गणक के शक्ति श्रोत का प्रयोग कर के अपनी प्रयोगशाला के लिए शक्ति श्रोत बनायेंगे।
एक गणक का शक्ति श्रोत में वे सभी विभव मान उपलब्ध होते हैं जिनकी एक प्रयोगशाला में आवश्यकता होती है। और इसकी धारा वहन क्षमता भी काफी अधिक होती है। इसमें एक प्रयोगशाला के लिए काम में आने वाले सभी विभव जैसे 3.3, 5, 12 के घनात्मक तथा ऋणात्मक मान उपलब्ध होते हैं। और हमें यही चाहिए।
नीचे दिए गए चित्र में हम एक शक्ति श्रोत के विभिन्न बिंदुओं को देखते हैं. इसमें अलग विभव का तार का रंग अलग अलग होता है। हमें जो-जो विभव चाहिए हम उस तार को बाहर निकाल सकते हैं।
| बिंदु | नाम | रंग | विवरण | |
| 1 | 3.3V | नारंगी | +3.3 VDC | |
| 2 | 3.3V | नारंगी | +3.3 VDC | |
| 3 | COM | काला | ग्राउंड | |
| 4 | 5V | लाल | +5 VDC | |
| 5 | COM | काला | ग्राउंड | |
| 6 | 5V | लाल | +5 VDC | |
| 7 | COM | काला | ग्राउंड | |
| 8 | PWR_OK | सलेटी | यह एक संकेतक बिंदु है। यह इस बात को दर्शाता है की सभी विभव का मान नियंत्रित है। इससे हम एक प्रतिरोधक की सहायता से एलईडी जला सकते हैं। इसमें हमें 5 वोल्ट मिलता है | |
| 9 | 5VSB | बैंगनी | +5 VDC अतिरिक्त ( सर्वाधिक 10mA) | |
| 10 | 12V | पीला | +12 VDC | |
| 11 | 12V | पीला | +12 VDC | |
| 12 | 3.3V | नारंगी | +3.3 VDC | |
| 13 | 3.3V | नारंगी | +3.3 VDC | |
| 14 | -12V | नीला | -12 VDC | |
| 15 | COM | काला | ग्राउंड | |
| 16 | /PS_ON | हरा | इस बिंदु को ग्राउंड से जोड़ देने से शक्ति श्रोत चालू हो जाता है | |
| 17 | COM | काला | ग्राउंड | |
| 18 | COM | काला | ग्राउंड | |
| 19 | COM | काला | ग्राउंड | |
| 20 | -5V | सफ़ेद | -5 VDC (यह पुराने प्रकार के शक्ति श्रोत में आता था) | |
| 21 | +5V | लाल | +5 VDC | |
| 22 | +5V | लाल | +5 VDC | |
| 23 | +5V | लाल | +5 VDC | |
| 24 | COM | काला | ग्राउंड |
शक्ति श्रोत को बनाने की विधि
1. सभी अनावश्यक तारों को हटा दें और डब्बे में सभी विभव के लिए छेद कर दें।
2. सिर्फ पीला,लाल,हरा,नारंगी,काला और सलेटी तार रहने दें।
3. पीले तार को बाहर ला कर +12V लिख दें ( कम से कम चार तार निकालें)।
4. लाल तार को बाहर ला कर +5V लिख दें ( कम से कम चार तार निकालें)।
5. नारंगी तार को बाहर ला कर +3.3V लिख दें ( कम से कम चार तार निकालें)।
6. काला तार को बाहर ला कर ग्राउंड लिख दें ( कम से कम आठ तार निकालें)।
7. अब एक कुंजी ले कर उसके दोनों बिंदु हरे और काले तार से जोड़ दें।
8. अब एक 500 ओह्म का प्रतिरोधक ले जिसका एक सिरा सलेटी तार में जोड़ दें और दूसरा सिरा एलईडी के + बिंदु पर जोड़ दें। एलईडी के - बिंदु को काले तार से जोड़ दें. और एलईडी को बहार की तरफ लगायें।
9. एक 10ओह्म / 10W का प्रतिरोधक को सदा के लिए 5 वोल्ट से जोड़ दें।
नीचे दिए चलचित्र से आपको और अच्छी तरह से समझ आ जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं