नवीनतम

सफलता मात्र मन की स्थिति है

सफल होना कोई चमत्कार नही बल्कि बड़ा आसान हैं। सफलता सिर्फ और सिर्फ हमारे नजरिये पर निर्भर करती है।
सफलता क्या है?
सफलता के मायने व्यक्ति दर व्यक्ति बदलते रहते हैं किसी के लिए महँगा वाहन खरीदना सफलता की निशानी हैं तो किसी के लिए आलिशान घर बनाना और उसमे रहना। किसी के किये प्रख्यात होना सफलता है और किसी के लिए अमीर होना। तो सफलता के मायने हर व्यक्ति के लिए अलग है।
मेरे नजरिये मै यदि आप स्वस्थ हैं और अपनी मूल जरूरतें पूरी कर सकते हैं तो आप सफल हैं।
स्वस्थ रहना सफलता की सबसे पहली निशानी है और अपने और अपने परिवार की मूल जरूरतें पूरी करना दूसरी सफलता की निशानी है।खाना खाना एक जरूरत हैं पर पंच सितारा होटल में खाना जरूरत नहीं हैं ।
तो यदि आप खुश हैं और अपनी जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं तो आप सफल हैं

कोई टिप्पणी नहीं